Buy Advt. Space

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, खपरी मकुंदी में होगा भव्य आयोजन

By

अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठान कार्यक्रम को ग्राम खपरी मकुंदी में श्री राम महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा l इस दौरान गांव में विभिन्न प्रकार के आयोजन होंगे l जिसमे मुख्य रूप से 22 जनवरी को प्रातः 5 बजे प्रभात फेरी उसके बाद प्रातः 9 बजे ध्वजा रोहण के साथ ही राम धूनी भाईयो के साथ 121 महिलाओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमे महिला समूह बढ- चढ के भाग लेगी l उसके बाद अखंड रामायण प्राण प्रतिष्ठान का कार्यक्रम हवन पूजन के साथ में शाम को 5 बजे सभी घर में 5- 5 दीपक और 5 – 5 दीपक राम मंदिर में जलाने की अपील की गई है दीपक जलाने के साथ महाआरती, हनुमान चालीसा पाठ, महाप्रसादी भंडारा के रूप में 6 बजे से वितरण किया जायेगा l राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठान को दीपावली के रूप में मनाए जाने की भी अपील की गई है l तत्वधान श्री राम जन्म उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासी खपरी मकुंदी l

Leave a Comment