Buy Advt. Space

जेएलएन चिकित्सालय में सीपीआर जागरूकता सप्ताह 2025 का आयोजन

By

भिलाई। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के तहत सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र (जे.एल.एन.एच.आर.सी.) में ‘सीपीआर जागरूकता सप्ताह-2025’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल कर्मियों में बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) तकनीकों की समझ और तत्परता बढ़ाना था।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. जयीता सरकार, डॉ. अमित अग्रवाल और डॉ. निलेश चंद्र ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को CPR की व्यावहारिक तकनीकें और आपात स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी। समन्वय डॉ. अश्विन (ईएनटी विभाग) द्वारा किया गया।

इस प्रशिक्षण में नर्सिंग स्टाफ, एम्बुलेंस ड्राइवर और नर्सिंग सहायक शामिल हुए। अंत में प्रतिभागियों ने ऑनलाइन CPR प्रतिज्ञा ली और एक ज्ञानवर्धक क्विज़ के माध्यम से अपनी सीख को सुदृढ़ किया।

Leave a Comment