ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्री भगवान सिंह उइके ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की और राष्ट्रपिता को नमन किया।
कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश की आजादी के आंदोलन को नई दिशा दी। उनका जीवन समाज को दृढ़ निष्ठा, सत्याग्रह और विपरीत परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना करने की प्रेरणा देता है। आज भी गांधी जी के विचार समाज के लिए मार्गदर्शक और प्रासंगिक हैं।
इस अवसर पर तहसीलदार श्री चितेश कुमार देवांगन, सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री बी.के. रात्रे, पटवारी श्री मनोज कंवर, श्री विवेक टेंभरे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
गांधी जयंती पर कलेक्टर उइके ने किया महात्मा गांधी को नमन








