Buy Advt. Space

Big breaking:दल्ली राजहरा अस्पताल में सफाईकर्मी महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By


ब्यूरो अंकित टाटिया।दल्ली राजहरा सौ बिस्तर अस्पताल की सफाई कर्मचारी महिला की हत्या हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार


बिग ब्रेकिंग दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 17 में किराए के मकान में रहने वाली महिला की हत्या की जानकारी प्राप्त हो रही है बताया जा रहा है कि महिला शासकीय सौ बिस्तर अस्पताल में संविदा कर्मचारी के रूप में सफाई कार्य करती थी महिला का नाम शीतल सेंदरे बताया जा रहा है महिला के पति का कुछ समय पूर्व मृत्यु हो चुकी था। महिला का 5 वर्ष का एक बच्चा भी है।



सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अकेले निवास करती थी महिला का संबंध उसके देवर अमन सिंदरे से होना बताया जा रहा है उसका देवर दो दिनों से उसके साथ यहां रह रहा था महिला की मां घर पहुंचने पर युवक द्वारा दरवाजा नहीं खोला जा रहा था इस पर मोहल्ले वालों द्वारा दरवाजा खुलवाया गया एवं पुरुष की स्थिति संदिग्ध दिखने पर उसे पकड़ कर पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस ने युवक को पकड़ कर थाने में लाया एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है महिला के चेहरे से खून देखा गया है जिसे कंबल से ढक कर रखा था। कमरे में शराब की सात-आठ खाली बोतल भी मिली है अनुमान लगाया जा रहा है की घटना एक दिन पूर्व की हो  सकती है।कमरे को सील कर दिया गया है।पुलिस द्वारा कल फॉरेंसिक टीम आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment