कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
आरोपी के कब्जे से जुमला 16 लीटर 80 एम.एल. अंग्रेजी शराब किमती 8,640 रूपये, एक बिना नंबर के मोटर सायकल किमती 50,000 रूपये जुमला किमत 58640 रूपये को जप्त की गयी।
फरसगावं पुलिस द्वारा लघु अधिनियम, प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् त्वरित की गयी कार्यवाही।
कोण्डागांव ! जिला कोण्डागांव के थाना फरसगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम मोहलई में अवैध शराब बिकी की सूचना प्राप्त हो रही थी उक्त सूचना पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार (IPS) के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस द्वारा दिनांक 01.10.2025 को मुखबीर के बताये स्थान ग्राम मोहलई खासपारा जाकर एक व्यक्ति सवील सोनवंशी पिता नवलूराम सोनवंशी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मोहलई खासपारा थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव छ.ग. को पकड़े जिसके कब्जे के झोला अंदर सिम्बा बीयर 12 नग प्रत्येक में 650 एम.एल. कुल मात्रा 7 लीटर 800 एम. एल. जम्मु स्पेशल व्हीस्की का पौवा 37 नग प्रत्येक में 180 एम.एल. कुल मात्रा 6 लोटर 660 एम.एल., मडआफ प्रीमीयम माल्ट व्हीस्की का पौवा 06 नग कुल मात्रा 01 लीटर 80 एम.एल., वन सॉट ग्रेन व्हीस्की 03 नग प्रत्येक में 180 एम.एल. कुल मात्रा 540 एम.एल. जुमला अंग्रेजी शराब 16 लीटर 80 एम.एल. जुमला किमती 8,640 रूपये, एक नग बिना नंबर हिरो एक्सट्रीम पुराना मोटर सायकल किमत 50 हजार रूपये जुमला रकम् 58640 रूपये मिला जिसे मुताबिक जप्तीपत्रक गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध 34 (2) आबकारी अधिनियम का अपराध करते पाये जाने से मौके पर दिनांक 01.10.2025 के 17.55 बजे विधिवत् गिरफ्तार किया गया। बाद थाना फरसगांव में अपराध कमांक 124/2023 पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे थाना प्रभारी फरसगांव, सायबर प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, सउनि, सउनि सुरेन्द्र बघेल, पिताम्बर कठार, आरक्षक मनोज वट्टी, सदेश सोरी व सायबर टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही है।








