Buy Advt. Space

शेरगढ़ में दिया जलाकर स्वच्छ भारत अभियान का संदेश

By



रवि गहने जालबांधा (शेरगढ़)। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम शेरगढ़ में स्वच्छता समूह द्वारा बाजार चौक की साफ-सफाई की गई। इसके बाद महिला समूह की सदस्याओं ने रंगोली सजाकर और दीप जलाकर “स्वच्छ भारत – स्वच्छ शेरगढ़” का संदेश दिया।

इस मौके पर ग्राम सरपंच श्री चंद्र कुमार जायसवाल, महिला समूह की अध्यक्ष, सचिव सहित सदस्य श्रीमती गीता बाई, पुष्पा बंजारे, सरोज साहू, तीजन साहू, भारती बाई, बिमला बाई, प्रेमबाई, ठगिया बाई, अनीता बाई, नीता बाई सहित ग्रामवासी और पंचगण उपस्थित रहे।

महिला समूह की सक्रिय भागीदारी ने गांव में स्वच्छता और जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया।

Leave a Comment