कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोंडागांव ! कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज समय सीमा की बैठक में आदि कर्मयोगी अभियान के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर देते हुए योजनांतर्गत शामिल गांवों का विलेज विजन प्लान हेतु निर्देशित किया। साथ ही आदि सेवा केंद्र के शुभारंभ और आदि योगियों के पंजीयन के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कलस्टर अनुसार गांवों का विलेज विजन प्लान तैयार करने ग्रामीणों की बैठक कर विचार विमर्श किया जाएगा।कलेक्टर ने आश्रम-छात्रावासों में बच्चों के बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और समय-समय काउंसलिंग करने को कहा। बैठक में आश्रम छात्रावासों के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निरीक्षण के दौरान साफ सफाई व्यवस्था, बच्चों की ड्रेस और जूते की जानकारी लें।
बच्चों को मिल रहे भोजन की जानकारी लें और यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार सब्जी सहित भोजन समय पर मिले। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि छात्रावास भवनों में पर्याप्त रोशनी हो और सभी छात्रावासों में रीडिंग रूम, डाइनिंग रूम और कम्प्यूटर कक्ष अनिवार्य रूप से हो तथा सभी कम्प्यूटर कार्यशील हो। साथ ही विभागीय अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि बच्चों से नियमित संवाद करते रहें और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएं। साथ ही बच्चों के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य हेतु समय-समय पर सभी छात्रावासों में काउंसलिंग कराने के भी निर्देश दिए।
बैठक में इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत कार्यों एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य के प्रगति सहित डीएमएफ एवं नीति आयोग के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों के नोडल अधिकारियों को अपने निर्धारित गांवों का नियमित निरीक्षण करने और शिक्षा-स्वास्थ्य सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर जानकारी प्रस्तृत करने को कहा गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।








