Buy Advt. Space

खैरागढ़ जालबांधा (पवनतरा) : जैतखाम भूमिपूजन में शामिल हुए धर्मगुरु गुरु खुशवंत साहेब

By



रवि गहने खैरागढ़/जालबांधा। पवनतरा में सतनामी समाज के धर्मगुरु और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विधायक आरंग गुरु खुशवंत साहेब के मुख्य आतिथ्य में जैतखाम भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “बाबा गुरु घासीदास जी ने समाज को एकता, भाईचारे और समरसता का संदेश दिया। उन्होंने ‘मनखे-मनखे एक समान’ की सीख देकर समाज से ऊँच-नीच और भेदभाव मिटाने का प्रयास किया। गिरोधपुरी धाम में कुतुब मीनार से ऊँचा जैतखाम इसका प्रतीक है।”

सात लाख की घोषणा

कार्यक्रम में गुरु खुशवंत साहेब ने पवनतरा में मंगल भवन निर्माण के लिए 7 लाख रुपये देने की घोषणा की।

विशिष्ट अतिथि और आयोजन

इस भव्य आयोजन में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू, पूर्व अध्यक्ष घमन साहू, श्रीमति जंत्री साहू, महिला मोर्चा ममता राजपूत, जयराम वर्मा, चंदकुमार जयसवाल, ग्राम पंचायत पवनतरा के राजेंद्र वर्मा, पंचगण और भारी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।

सांस्कृतिक प्रस्तुति

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए ग्राम शेरगढ़ के कलाकारों द्वारा पारंपरिक पंथी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई।

Leave a Comment