Buy Advt. Space

जालबांधा : बिना लाइसेंस चल रहा आहता, आबकारी विभाग मौन

By



रवि गहने खैरगढ़ जालबांधा में शराब दुकान के ठीक सामने बिना लाइसेंस आहता संचालित किया जा रहा है। यह आहता देशी व विदेशी शराब दुकान के साथ धड़ल्ले से चल रहा है, जबकि आबकारी विभाग के नियमों के अनुसार केवल अधिकृत व लाइसेंसधारी आहता ही शराब दुकान के सामने संचालित किया जा सकता है।



जानकारी के अनुसार, वर्तमान में यहां बिना ग्राम पंचायत की स्वीकृति व प्रस्ताव पारित किए ही निजी स्तर पर चखना दुकान और आहता केंद्र चल रहा है। आश्चर्य की बात है कि यह सब आबकारी विभाग के नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन विभाग एक माह से किसी भी तरह की ठोस कार्रवाई करने में नाकाम साबित हुआ है।



जब आगाज न्यूज की टीम ने इस मामले की पड़ताल की तो सामने आया कि पहले यह लाइसेंस छुईखदान शराब दुकान का था। अब उसी लाइसेंस का नाम जोड़कर जालबांधा में कंपोजिट आहता चलाया जा रहा है और दुकान के ऊपर आबकारी विभाग का बैनर भी लगा है। विभाग का कहना है कि “जल्द ही नाम शामिल कर दिया जाएगा।” मगर कार्रवाई के नाम पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि जालबांधा और पैलेमेटा में नए शराब दुकान संचालित हो रहे हैं, तो उसके लिए नया आहता लाइसेंस लेना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस आहता चलाना न केवल नियम विरुद्ध है बल्कि शासन को आर्थिक नुकसान भी पहुँचा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन की अधिकृत आहता दुकान होने के बावजूद आसपास अवैध आहता दुकानें खुली हैं, जो सीधे-सीधे शासन के आदेश का उल्लंघन है। ऐसे में आबकारी विभाग और पुलिस विभाग को तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि शासन के राजस्व की हानि न हो और अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके।

Leave a Comment