Buy Advt. Space

छत्तीसगढ़ प्रदेश के एन एच एम के 16000 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

By



छत्तीसगढ़! आज एन एच एम कर्मचारियों का हड़ताल अठारहवें दिन भी जारी रहा जिसमें दुर्ग के बहुत से  एन एच एम कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हड़ताल में शामिल हुए
छत्तीसगढ़ प्रदेश के 33 जिलों में 25 जिलों के एन एच एम अध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया है

इसके विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश के 33 जिलों के समस्त एन एच एम के 16000 कर्मचारी सामूहिक इस्तीफा अपने अपने सीएमएचओ कार्यालय में जाकर  दिए

अब एन एच एम कर्मचारी 10 मांगे छोड़कर केवल एक मांग पर अढ गए हैं केवल नियमितीकरण करना जब तक नियमितीकरण नहीं होगा तब तक हड़ताल से वापस नहीं जाएंगे तथा कर्मचारियों का कहना है

सरकार को हमारी कोई चिंता नहीं है

हम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी चौबीस घंटे सेवा देते हैं और छुट्टी के दिन भी सेवा देते हैं और कोरोना जैसी महामारी में अपने छोटे बच्चे और परिवार को छोड़ कर अपनी जान की परवाह ना कर सेवा दी है कुछ स्वास्थ्य विभाग के एन एच एम कर्मचारी  प्रेगनेंट होकर भी कोरोना में सेवा दी है|

Leave a Comment