Buy Advt. Space

चाकू-बाजी का शो” करने निकले दोनों शख्स पुलिस ने पकड़ा और सीधा भेजा जेल

By


नेवई। थाना नेवई पुलिस ने मंगलवार को ऐसी कार्रवाई की, जिसे सुनकर लोग कह उठे – “ये फिल्म नहीं हकीकत है!”
दरअसल, बैकुंठ धाम नर्सरी और नेवई डैम के पास दो युवक खुलेआम धारदार चापड़ लहराते घूम रहे थे, मानो डर फैलाना ही इनका शौक हो।

पहला आरोपी – केवल दास मानिकपुरी उर्फ भोला, निवासी स्टेशन मरोदा बीआरपी कॉलोनी, मौसमी किराना स्टोर के पास, ने नर्सरी क्षेत्र को अपना “एक्शन ग्राउंड” बना लिया था। पुलिस ने घेराबंदी कर भोला को दबोच लिया और उसके हाथ से लोहे का चापड़ जब्त कर लिया।

इसी बीच, श्रवण गंगराई, निवासी एचएससीएल कॉलोनी नेवई, डैम के पास अपने “स्टंट” दिखा रहा था। लेकिन यह शो ज्यादा देर तक नहीं चला। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर श्रवण को भी उसी के चापड़ सहित पकड़ लिया।

दोनों ही आरोपी लोगों को डराने की “लाइव परफॉर्मेंस” दे रहे थे, लेकिन दर्शक तालियां बजाने के बजाय दहशत में थे। पुलिस की एंट्री होते ही शो खत्म हो गया और अब दोनों आरोपी धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जेल की “VIP गैलरी” में हैं।

अपराध क्रमांक: 271/2025 एवं 272/2025
जप्त सामान: दो धारदार चापड़
स्टेटस: आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल रवाना

Leave a Comment