नेवई। थाना नेवई पुलिस ने रविवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए दशहरा मैदान के पास आमजन को डराने-धमकाने वाले आरोपी को धर दबोचा। आरोपी अपने हाथ में धारदार लोहे का हथियार लहराते हुए लोगों में दहशत फैला रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
आरोपी का विवरण :
नाम: देवेंद्र निर्मलकर
पता: शनि मंदिर के पास, नेवई बस्ती
अपराध क्रमांक: 268/2025
धारा: 25, 27 आर्म्स एक्ट
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त कर रही है और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
नेवई पुलिस ने चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी दबोचा








