Buy Advt. Space

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को विधायक के हाथों मिला स्मार्टफोन

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान


कोण्डागांव ! जिले के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आज स्मार्टफोन प्रदान किए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी की चमक दौड़ गई। स्थानीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने अपने कर-कमलों से बच्चों को स्मार्टफोन वितरित किए।

यह पहल जिला कलेक्टर एवं समग्र शिक्षा मिशन संचालक श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश और नोडल एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश भोई के मार्गदर्शन में समग्र समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत की गई। राज्य कार्यालय से प्राप्त मद के अंतर्गत कुल 08 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को स्मार्टफोन एवं अन्य डिजिटल सहायक उपकरण प्रदान किए गए, ताकि वे डिजिटल माध्यम से अध्ययन कर सकें।

राज्य शासन द्वारा सभी बच्चों के बीच समानता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर बच्चों के पालकगण तथा शिक्षा विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Comment