Buy Advt. Space

पोषण पखवाड़ा में बिहान की महिलाओं ने निभाई सक्रिय भागीदारी

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! पोषण अभियान के अंतर्गत “पोषण पखवाड़ा 2025” का आयोजन पूरे जिले भर में किया गया, जिसमें व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक किया गया।

इस अभियान में जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई के निर्देशानुसार और एनआरएलएम के डी एम एम श्री विनय सिंह के मार्गदर्शन में जिले भर के बिहान अंतर्गत महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इसी क्रम में केशकाल ब्लॉक अंतर्गत आकांक्षा महिला संकुल संगठन धनोरा के पोषण सखी कैडर अपने अपने ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ पोषण पखवाड़ा अभियान में शामिल होकर विभिन्न गतिविधि आयोजित कर लोगों को सुपोषण के महत्व प्रति लोगों को जागरूक किया।

Related News

Leave a Comment