Buy Advt. Space

नवपदस्थ कलेक्टर ने किया ग्रंथालय का प्रथम निरीक्षण

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज शाम जिला मुख्यालय स्थित ग्रंथालय का प्रथम निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से पंजीयन प्रक्रिया, पुस्तकों की उपलब्धता एवं ग्रंथालय के रखरखाव से संबंधित जानकारी प्राप्त की और पाठकों की समस्याएं जानी। कलेक्टर ने ग्रन्थालय को स्वयं सक्षम बनाने के लिए नोडल अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।

ग्रन्थालय में पढ़ाई के लिए आए युवाओं ने कलेक्टर को पावर कट से होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को ग्रंथालय में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही लाइब्रेरी में ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत के उपयोग के लिए सौर पैनल के लिए भी कहा। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान एवं लाइब्रेरी के स्टाफ उपस्थित थे।

Related News

Leave a Comment