Buy Advt. Space

छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने शिल्पकारों के साथ की बैठक

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागाव ! छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने आज जिला कार्यालय में जिले के लौह शिल्पकारों के साथ बैठक ली। बैठक में लौह शिल्पियों के कल्याण के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर शासन द्वारा स्थानीय कलाकारों की आय में वृद्धि के लिए शासन की योजनाओं और किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। श्री विश्वकर्मा ने शिल्पकला के वर्कशॉप डोंगरी गुड़ा का भी निरीक्षण किया। बैठक के दौरान शिल्पकारों ने अपनी-अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। इस अवसर पर श्री अनिरुद्ध कोचे, जिला अधिकारी हस्तशिल्प बोर्ड, रूखमणि साहू रायपुर, लौह शिल्प के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिल्पी भी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Comment