Buy Advt. Space

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री मटियारा ने ली बैठक

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट


मछुआरा वर्ग और मत्स्य पालकों के कल्याण और विकास पर हुई चर्चा

कोण्डागांव ! छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा की अध्यक्षता में आज कोण्डागांव जिले के मछुआरा वर्ग, सहकारी समितियों, समूहों एवं मत्स्य पालकों के साथ बैठक एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत कोण्डागांव के सभाकक्ष में किया गया। बैठक में मछुआरों ने अपनी समस्याएं और मांगें अध्यक्ष के समक्ष रखीं। इस अवसर पर विभागीय योजनांतर्गत एक समिति को मछली पकड़ने के जाल वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत कोण्डागांव की अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री नरपति पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मटियारा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुरूप और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने मछुआरों से शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर मेहनत से कार्य करते हुए उत्पादन बढ़ाने और आय में वृद्धि करने का आह्वान किया। साथ ही केसीसी की सुविधा का भी लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र ठाकुर, श्री प्रवीर बदेशा, तरुण साना, आकाश मेहता, पूर्व जनपद अध्यक्ष रामचरण कोर्राम, हरीश निषाद, श्री कुलवंत, उप संचालक श्री एम. एल. राणा, वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री ओमप्रकाश, कृषि विज्ञान केंद्र कोण्डागांव के प्रमुख, सहायक मत्स्य अधिकारी श्री योगेश कुमार देवांगन, सफल मत्स्य श्री नरेंद्र राठौर कृषक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Comment