Buy Advt. Space

कलेक्टर ने रांधना में स्कूल भवन के निर्माण कार्य किया लिया जायजा

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज माकड़ी विकासखण्ड के रांधना में नये हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल भवन के निर्माण में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली और इस सबंध में ग्रामवासियों से विस्तृत चर्चा कर उसका निराकरण किया। उन्होंने ग्रामवासियों की मांग को ध्यान में रखते ले आउट में आवश्यक संशोधन करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने प्रस्तावित 132/33 केव्ही रांधना सब स्टेशन के निर्माण हेतु जमीन के चिन्हांकन के लिए ग्राम कोटवेल में निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री अजय उरांव, जिला शिक्षा अधिकारी, लोक निर्माण विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related News

Leave a Comment