Buy Advt. Space

कलेक्टर ने बंधा तालाब उद्यान के सौंदर्यीकरण कार्यों का लिया जायजा

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज शाम बंधा तालाब उद्यान पहुंचकर सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया और कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष कार्यों को शीघ्र एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने उद्यान में स्थापित विद्युत प्रकाश उपकरणों सहित अब तक किए गए कार्यों का गहन निरीक्षण किया और स्पष्ट रूप से कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्माणाधीन म्यूजिकल फाउंटेन फ्लोर में आवश्यक सुधार किए जाने के निर्देश भी दिए।

उल्लेखनीय है कि बंधा तालाब उद्यान में नगरवासियों के मनोरंजन और सुविधा हेतु विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें आकर्षक विद्युत सज्जा, फाउंटेन निर्माण तथा अन्य सौंदर्यीकरण कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related News

Leave a Comment