Buy Advt. Space

कलेक्टर ने आवास सर्वेक्षण कार्य का किया अवलोकन

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चल रहे आवास सर्वे कार्य का भी अवलोकन किया और शेष बचे हुए आवास सर्वेक्षण को 15 मई तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नये स्वीकृत आवासों के हितग्राहियों से आवास निर्माण में प्रगति लाने की बात कही। ज्ञात हो कि पीएम आवास योजना के तहत छूटे हुए व्यक्तियों को लाभान्वित करने के लिए आवास सर्वेक्षण का कार्य जारी है। पहले सर्वेक्षण हेतु अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित था, जिसे बढ़ाते हुए राज्य शासन द्वारा 15 मई किया गया है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश भोई और जनपद पंचायत कोण्डागांव की सीईओ सुश्री आकांक्षा नायक, गांव के सरपंच और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related News

Leave a Comment