भिलाई । बीएमडीसी में ‘एलिवेटिंग एक्जीक्यूटिव प्रेजेंस फॉर स्ट्रैटेजिक लीडरशिप’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
भिलाई प्रबंधन विकास केंद्र (एमडीसी) में 7 और 8 अक्टूबर को “एलिवेटिंग एक्जीक्यूटिव प्रेजेंस फॉर स्ट्रैटेजिक लीडरशिप” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य वरिष्ठ अधिकारियों में नेतृत्व क्षमता, रणनीतिक सोच, संवाद कौशल और कार्यकुशलता को सुदृढ़ करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (इंचार्ज–एसपीज़) श्री अनुप कुमार दत्त रहे, जिन्होंने कहा कि “एक सच्चे नेता की पहचान उसके संयम, आत्मविश्वास और टीम में विश्वास जगाने की क्षमता से होती है।”
कार्यक्रम का संचालन पूर्व निदेशक (मानव संसाधन) एससीआई एवं पूर्व कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री एस. पी. एस. जग्गी ने किया। उन्होंने ग्रेविटास, कम्युनिकेशन और अपीयरेंस जैसे कार्यकारी उपस्थिति के स्तंभों पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि भावनात्मक बुद्धिमत्ता तथा रणनीतिक नेटवर्किंग कैसे नेतृत्व प्रभाव को बढ़ाती है।
महाप्रबंधक (मानव संसाधन – ज्ञानार्जन एवं विकास) श्री सौरभ वार्ष्णेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का समन्वयन श्री अभिनव विश्वकर्मा ने किया। उद्घाटन सत्र का संचालन श्री जोजन जोस (उपप्रबंधक, मानव संसाधन) ने किया।
विभिन्न विभागों के महाप्रबंधकों ने इस प्रशिक्षण में भाग लेकर कार्यक्रम की उपयोगिता और प्रेरक विषयवस्तु की सराहना की।
यह प्रशिक्षण बीएसपी के नेतृत्व विकास प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बीएमडीसी में रणनीतिक नेतृत्व पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न








