भिलाई। कॉन्टेक्ट संस्था का 15वां रक्तदान शिविर 5 अक्टूबर को स्टील क्लब में आयोजित होगा
सामाजिक संस्था कॉन्टेक्ट: कनेक्ट टू एक्ट द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्तदान को समर्पित विशेष आयोजन किया जा रहा है। संस्था का 15वां वार्षिक रक्तदान शिविर आगामी रविवार, 5 अक्टूबर 2025 को स्टील क्लब, सेक्टर-8, भिलाई में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक चलेगा।
संस्था के प्रमुख श्री संदीप झा ने ट्विन सिटी के सभी रक्तदाताओं से अपील की है कि वे इस “रक्तदान महायज्ञ” में बढ़-चढ़कर भाग लें और जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि “आपका एक यूनिट रक्त किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन दे सकता है और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का परिचय भी है।”
कॉन्टेक्ट का यह रक्तदान शिविर हमेशा से विशेष और प्रेरणादायक रहा है। इसे केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी आयोजन में दंत परीक्षण जैसी स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी। साथ ही, बच्चों के लिए ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिससे पूरे परिवार की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
रक्त संकलन के लिए इस बार भी रेड क्रॉस ब्लड बैंक सहयोगी संस्था के रूप में जुड़ा रहेगा। आयोजन समिति ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर पर बढ़-चढ़कर रक्तदान करें और इस संदेश को साकार करें –
“आपका जुड़ाव ही बदलाव की शुरुआत है, रक्तदान कर मानवता की सेवा करें।”
कॉन्टेक्ट का 15वां रक्तदान शिविर 5 अक्टूबर को भिलाई में








