Buy Advt. Space

सुशासन तिहार में सावित्री और मोनिका को मिला पक्का आवास

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । जिले के ग्राम अड़ेंगा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर कई ग्रामीण परिवारों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। इसी अवसर पर ग्राम एटेकोन्हाड़ी निवासी श्रीमती सावित्री नाग और श्रीमती मोनिका यादव को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित पक्के आवास की चाबी प्रदान की गई। वर्षों से पक्के घर का सपना देख रही दोनों महिलाओं के चेहरे पर अपने नए आशियाने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

कच्चे मकान से पक्के घर तक का सफर

श्रीमती सावित्री नाग ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहा था। बारिश के दिनों में घर की स्थिति काफी खराब हो जाती थी, जिससे परिवार को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब पक्का मकान मिलने से परिवार को सुरक्षित और बेहतर आवास उपलब्ध हुआ है।

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ सपना

श्रीमती मोनिका यादव ने बताया कि उनका सपना था कि उनका भी अपना पक्का घर हो। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उनका यह सपना पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि पहले बारिश और मौसम की मार से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब पक्का मकान मिलने से परिवार सुरक्षित महसूस कर रहा है।

शासन की योजनाओं से बदल रही ग्रामीणों की जिंदगी

दोनों हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

सुशासन तिहार के माध्यम से शासन द्वारा जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

Leave a Comment