ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव,केशकाल । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में केशकाल की छात्रा सालेहा पारेख ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल
सालेहा पारेख पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, केशकाल की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे नगर में खुशी और गर्व का माहौल है। सालेहा के पिता इमरान पारेख पेशे से पत्रकार हैं, जिनकी बेटी की इस सफलता पर परिवार और शुभचिंतकों में उत्साह देखा जा रहा है।
पहले भी कर चुकी हैं कमाल
सालेहा ने इससे पहले कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में भी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उनकी प्रतिभा और मेहनत को साबित किया है।
मेहनत और अनुशासन का परिणाम
सालेहा की सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और पढ़ाई के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।
टॉप-10 में छात्राओं का दबदबा
इस वर्ष भी पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। जिले के टॉप-10 में सलीमा (92.80%), आएशा खातून मेमन (91.60%) और नाजिश फातिमा (91.20%) ने भी उत्कृष्ट अंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।
बधाइयों का तांता
सालेहा की इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकगण, पत्रकार साथियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।








