ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले के 51 श्रद्धालुओं का दल भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना हुआ। मंगलवार रात को श्रद्धालुओं के दल को कोण्डागांव नगर के अंबेडकर चौक से जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जनप्रतिनिधियों ने दी यात्रा की शुभकामनाएं
अंबेडकर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी एवं श्री मनोज जैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रात 9 बजे श्रद्धालुओं के दल को रवाना किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने सभी श्रद्धालुओं को सुखद, मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
अयोध्या धाम में करेंगे भगवान श्रीराम के दर्शन
यात्रा में शामिल श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचकर भगवान श्रीराम के मंदिर में दर्शन करेंगे। रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को अयोध्या धाम की धार्मिक यात्रा का अवसर मिल रहा है।
धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा का लाभ
रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा का लाभ प्रदान किया जा रहा है। योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन का अवसर मिल रहा है।
अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर उपसंचालक पंचायत श्री बलराम मोरे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।








