Buy Advt. Space

हाथ-पैर बंधे युवक का शव मिला, इलाके में फैली सनसनी

By


हाथ-पैर बंधे, कमर में पत्थर और मुंह में कपड़ा ठूंसा — पुलिस जांच में जुटी

पितेश्वर हरपाल राजिम। गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह राजिम नगर के वार्ड क्रमांक 06 स्थित लोधिया तालाब में एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में तैरती हुई मिली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।



सूचना पर राजिम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि मृतक के दोनों हाथ-पैर बंधे हुए थे, कमर में पत्थर बंधा था और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। इन परिस्थितियों से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा।

राजिम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की पहचान इस शव से मेल खाती है तो तत्काल राजिम थाना पुलिस को सूचना दें।

Leave a Comment