Buy Advt. Space

नवविवाहिता ने बनाया सुसाइड वीडियो, ससुराल वालों पर लगाए आरोप

By

रायपुर। राजधानी में एक नवविवाहित महिला द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने फांसी लगाने से पहले एक वीडियो बनाकर अपने पति, देवर और सास-ससुर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के चांगोराभाठा इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-चांपा जिले के नरियरा निवासी 26 वर्षीय मंजूषा गोस्वामी की शादी जनवरी 2025 में रायपुर के आशीष उर्फ पूर्वेन्द्र पुरी गोस्वामी से हुई थी। मंगलवार को पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद मंजूषा ने पहले अपनी कलाई काटी, फिर साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका ने वीडियो में कहा कि उसके पति, देवर और सास-ससुर लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं और दहेज की मांग करते हैं।

घटना के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डीडी नगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौंप दिया। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने पति आशीष गोस्वामी, देवर अभिषेक और सास-ससुर के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मोबाइल में मिले वीडियो और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Comment