Buy Advt. Space

रातों-रात गल्ला टूटा, ढाई लाख उड़े… लेकिन नेवई पुलिस ने खोली चोरी की पूरी कहानी

By

दुर्ग। नेवई थाना क्षेत्र में एक दुकान से ढाई लाख रुपये की बड़ी चोरी को अंजाम देने वाले तीन युवकों को नेवई पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने दुकान के कैश काउंटर का गल्ला तोड़कर नगदी पर हाथ साफ किया था, लेकिन कानून से ज्यादा देर तक नहीं बच सके।

मामला 29 दिसंबर 2025 का है। मैत्री नगर, फेस-6 निवासी दुकानदार उमाकांत यादव (54 वर्ष) ने थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी दुकान के कैश काउंटर का एक लॉकर टूटा हुआ मिला। टूटे लॉकर में रखे 500-500 रुपये के चार बंडल, करीब 2 लाख रुपये गायब थे। वहीं, दूसरे खंड में रखे सिक्के और 10, 20, 50, 100 व 500 के नोट, करीब 25 हजार रुपये भी चोरी हो चुके थे। कुल मिलाकर 2 लाख 25 हजार रुपये की चोरी ने दुकानदार को हिला कर रख दिया।

शिकायत मिलते ही नेवई पुलिस ने अपराध क्रमांक 430/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास के सुराग, संदिग्ध गतिविधियों और तकनीकी विवेचना के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में तीनों ने अपना नाम
तेजेश्वर जांगड़े उर्फ चिंटू (20),
राकेश यादव उर्फ पाकू (20) और
गोपी किशन साहू (21)
निवासी ग्राम धनौरा, थाना पदमनाभपुर बताया।

कड़ी पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात को स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने ही दुकान के कैश काउंटर का गल्ला तोड़कर नगदी चुराई थी। इसके बाद पुलिस ने 11 जनवरी 2026 को तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय दुर्ग में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल साहु, उप निरीक्षक सुरेन्द्र तारम, सहायक उप निरीक्षक निगम पात्रे, आरक्षक नारायण लाल ठाकुर और रवि बिसाई की भूमिका सराहनीय रही।

नेवई पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से एक बार फिर यह संदेश गया है कि अपराध चाहे जितना भी शातिर तरीके से किया जाए, कानून की पकड़ से बच पाना मुश्किल है।

Leave a Comment