ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कोंडागांव स्थित शीतला माता मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रहित में निरंतर नेतृत्व के लिए प्रार्थना की गई।
“12 साल बेमिसाल” उपलब्धियों का किया गया स्मरण
कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश द्वारा विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक स्तर पर प्राप्त नई पहचान का उल्लेख किया। उपस्थित जनों ने कहा कि प्रधानमंत्री का “राष्ट्र प्रथम” का संकल्प और जनसेवा के प्रति समर्पण करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विधायक लता उसेंडी के नेतृत्व में किया गया दर्शन-पूजन
इस अवसर पर कोंडागांव की लोकप्रिय विधायक सुश्री लता उसेंडी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्राम देवी शीतला माता मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और देश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
श्रद्धालुओं को वितरित किया गया शरबत
धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजन को प्रसाद स्वरूप शरबत वितरित किया गया। कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ लोगों को शरबत पिलाकर कार्यक्रम को जनसहभागिता का स्वरूप दिया।
बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक नेताम, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवंत चहल, जैनेंद्र ठाकुर, दयाराम पटेल, अशोक ब्रह्म, संतोष पात्र, जितेंद्र सुराना, प्रदीप नाग, शीतल पटेल, अविनाश शोरी, संजू मंडावी, धनसूदास, बांके नेताम, यश पारख, संतोष सिंह, सुमन शुक्ला, सती बघेल, सुषमा खोबरागड़े, साधना लोनहारे, अनिल देवांगन, गोविंद रामटेके, सोनमणि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण, जनसेवा एवं सुशासन के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।








