Buy Advt. Space

मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी शांति नेताम का सहारा

By

प्रसूति के बाद मिली 20 हजार रुपये की सहायता, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जरूरतें हुईं आसान

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, राज्य शासन द्वारा श्रमिक परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। श्रम विभाग के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मिनीमाता महतारी जतन योजना महिला श्रमिकों को प्रसूति के समय आर्थिक सहायता प्रदान कर महत्वपूर्ण संबल दे रही है।

प्रसूति के बाद शांति नेताम को मिला योजना का लाभ

डोंगरीपारा, शामपुर निवासी श्रीमती शांति नेताम को प्रसूति के बाद मिनीमाता महतारी जतन योजना का लाभ मिला। योजना के तहत उन्हें 20 हजार रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

मां और नवजात की देखभाल में मिली आर्थिक मदद

शांति नेताम ने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद मां और नवजात शिशु की देखभाल के लिए दवाइयों, पौष्टिक आहार और अन्य जरूरी सामान पर परिवार का खर्च बढ़ जाता है। ऐसे समय में शासन से मिली 20 हजार रुपये की सहायता उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बनी।

उन्होंने बताया कि इस राशि से प्रसूति के बाद अपने और बच्चे की स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली। साथ ही परिवार के अतिरिक्त खर्चों का प्रबंधन भी आसान हुआ।

समय पर मिली सहायता से बच्चे की बेहतर देखभाल

शांति नेताम ने कहा कि योजना के माध्यम से समय पर मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें प्रसव के बाद अपने बच्चे की बेहतर देखभाल करने में सहयोग दिया। जरूरत के समय मिली इस सहायता से परिवार को आर्थिक राहत मिली।

उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर शासन एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

महिला श्रमिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

मिनीमाता महतारी जतन योजना के माध्यम से पात्र महिला श्रमिकों को प्रसूति के समय आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। योजना से मिलने वाली सहायता श्रमिक परिवारों को आर्थिक संबल देने के साथ-साथ मातृ एवं शिशु के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में भी मददगार साबित हो रही है।

Leave a Comment