Buy Advt. Space

महतारी वंदन योजना से बढ़ी आत्मनिर्भरता, दयाबती ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव,  महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ग्राम हीरापुर की श्रीमती दयाबती ध्रुव को योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो रही है। वे इस राशि का उपयोग बच्चों की जरूरतों, खेती-किसानी से जुड़े छोटे खर्चों और आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य संबंधी खर्चों में कर रही हैं।

नियमित आर्थिक सहायता बनी परिवार का सहारा

दयाबती ध्रुव ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में उन्हें काफी सहूलियत हो रही है। पहले जिन खर्चों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, अब उन जरूरतों को वे स्वयं पूरा कर पा रही हैं।

योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए आर्थिक सहारे के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम भी बनी है।

बच्चों और खेती-किसानी के खर्चों में कर रहीं उपयोग

दयाबती ने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे बच्चों की आवश्यकताओं के साथ खेती-किसानी से जुड़े छोटे-मोटे खर्चों में करती हैं। जरूरत पड़ने पर इस राशि से स्वास्थ्य संबंधी खर्च भी पूरा करने में मदद मिलती है।

इससे उन्हें परिवार की जिम्मेदारियों में आर्थिक सहयोग देने और अपनी जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।

समय से पहले मिली सहायता राशि से त्योहार में मिली राहत

रक्षाबंधन पर्व से पहले महिलाओं को आर्थिक परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए आने वाले माह की सहायता राशि भी इसी माह उनके खाते में जमा की गई। समय से पहले राशि मिलने से दयाबती को त्योहार के दौरान आवश्यक खरीदारी और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में सुविधा मिली।

महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में पहल

दयाबती ध्रुव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर महीने मिलने वाली सहायता राशि परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे परिवार की जिम्मेदारियों में आर्थिक रूप से अपनी भागीदारी निभा पा रही हैं।

‘विष्णु भैया’ को दिया हृदय से धन्यवाद

दयाबती ध्रुव ने महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को ‘विष्णु भैया’ कहते हुए हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिल रहा है, जिससे वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं।

Leave a Comment