Buy Advt. Space

विधायक लता उसेंडी ने कोंडागांव विकास कार्यों का किया निरीक्षण

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । कोण्डागांव,बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक ने मंगलवार को कलेक्टर के साथ शहर में संचालित विभिन्न निर्माण एवं पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर के कई महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

चौपाटी मैदान से पीएमश्री स्कूल तक किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान विधायक ने चौपाटी मैदान, डीएनके कॉलोनी, बाजारपारा स्कूल, गांधी वार्ड स्थित पीएमश्री स्कूल तथा निर्माणाधीन सखी सेंटर भवन का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित समयसीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

गुणवत्ता और समयसीमा का पालन करने के निर्देश

विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने पर विशेष जोर दिया।

शहर को स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाने पर फोकस

विधायक लता उसेंडी ने कहा कि पुनर्विकास कार्यों के माध्यम से कोण्डागांव शहर को अधिक सुव्यवस्थित, स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी और शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment