Buy Advt. Space

कोरबा में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध के शक मे पत्नी का सिर किया धड़ से अलग

By

कोरबा। जिले के ग्राम बुंदेली से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में आरोपी ने अपना आपा खो दिया और पत्नी की हत्या कर दी।

घटना के बाद आरोपी का चौंकाने वाला व्यवहार

घटना के बाद आरोपी का व्यवहार और भी हैरान करने वाला रहा। वह पत्नी का सिर बोरी में रखकर लोगों को दिखाता रहा और खुद पुलिस चौकी जाने की बात करता रहा।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं बच्चों के सिर से मां का साया उठने से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Comment