Buy Advt. Space

नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, अभिभावकों को दी समझाइश

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांवकोण्डागांव, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा के निर्देशन में यातायात पुलिस कोण्डागांव द्वारा जिले में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न स्कूलों एवं प्रमुख मार्गों पर वाहन चला रहे नाबालिग छात्र-छात्राओं की जांच की गई। इस दौरान उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा उनके अभिभावकों को भी नियमों के पालन के लिए समझाइश दी गई।

स्कूलों और मुख्य मार्गों पर चला विशेष अभियान

अभियान पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। यातायात पुलिस ने विद्यालय आने-जाने वाले छात्रों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले मामलों में कार्रवाई की।

नाबालिगों को वाहन चलाने पर दी कानूनी जानकारी

यातायात पुलिस ने मोटरसाइकिल एवं स्कूटी से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को बताया कि नाबालिग द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध है। साथ ही स्पष्ट किया गया कि भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अभिभावकों से नियमों के पालन की अपील

पुलिस ने छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों को भी यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी। अधिकारियों ने कहा कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति देना दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन सकता है।

15 मामलों में चालानी कार्रवाई

विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 10,500 रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment