ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव। कोंडागांव, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, कोंडागांव के माध्यम से जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी के पदों के लिए भर्ती एवं पंजीयन शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का आयोजन 17 से 22 अगस्त 2026 तक जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में किया जाएगा।
एसआईएस लिमिटेड में रोजगार का अवसर
एसआईएस लिमिटेड कंपनी द्वारा चयनित युवाओं को देशभर में स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को फायर सेफ्टी, आपातकालीन प्रबंधन, सिविल डिफेंस सहित सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण के बाद सीधे नियुक्ति
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद चयनित युवाओं को एसआईएस लिमिटेड में सीधे नियुक्ति प्रदान करने की प्रक्रिया की जाएगी। कंपनी द्वारा चयनित युवाओं को 65 वर्ष की आयु तक स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने का अवसर दिया जाएगा।
इन स्थानों पर होंगे भर्ती शिविर
भर्ती एवं पंजीयन शिविरों के लिए तिथि एवं स्थान निर्धारित किए गए हैं। 17 अगस्त को जनपद पंचायत कोंडागांव, 18 अगस्त को जनपद पंचायत माकड़ी, 19 अगस्त को जनपद पंचायत बड़े राजपुर, 20 अगस्त को जनपद पंचायत केशकाल, 21 अगस्त को जनपद पंचायत फरसगांव तथा 22 अगस्त को जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज कोंडागांव में शिविर आयोजित होगा।
सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक होगा पंजीयन
सभी भर्ती एवं पंजीयन शिविरों का समय प्रातः 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक युवा निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर भर्ती एवं पंजीयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
युवाओं से रोजगार का लाभ उठाने की अपील
जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक युवा आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।








