Buy Advt. Space

कोण्डागांव पुलिस ने हत्या आरोपी को चंद घंटों में पकड़ा

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । कोण्डागांव पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गुमशुदगी से शुरू हुई जांच

मामले की शुरुआत 12 अप्रैल 2026 को हुई, जब विकासनगर निवासी महेश चौहान ने थाना कोण्डागांव में अपने भाई सुरेश चौहान के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल की रात से सुरेश लापता था और उसकी स्कूटी विकासनगर में मिली थी।

पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम का गठन

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) और पंकज चंद्रा (IPS) के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपील चंद्रा के मार्गदर्शन और एसडीओपी रूपेश कुमार व डीएसपी नरेंद्र पुजारी के नेतृत्व में टीम ने जांच तेज की।

पूछताछ में खुला हत्या का राज

जांच के दौरान संदेही सुरेश कुमार देवांगन से पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार किया।

आरोपी ने बताया कि उसने सुरेश चौहान को अपने घर मरार पारा बुलाया और सोने की अंगूठी व पैसे के लालच में लोहे के खलबट्टे के मुसल से सिर पर वार कर हत्या कर दी।

शव को मिट्टी में दबाया

हत्या के बाद आरोपी ने शव को स्कूटी में रखकर मरार पारा में एक जगह ले जाकर मिट्टी के ढेर में दबा दिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर फॉरेंसिक टीम और नगर पालिका कर्मचारियों की मदद से उत्खनन कराया, जहां शव बरामद हुआ।

मृतक की पहचान

बरामद शव की पहचान मृतक के बड़े भाई महेश चौहान ने सुरेश सिंह चौहान (उम्र 53 वर्ष) के रूप में की।

आरोपी गिरफ्तार, सामान जब्त

पुलिस ने आरोपी सुरेश देवांगन (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।
उसके कब्जे से:

  • 2 सोने की अंगूठियां
  • 1000 रुपये नगद
  • घटना में प्रयुक्त हथियार

जप्त किए गए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम का योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय सहित पुलिस टीम और साइबर सेल के अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment