Buy Advt. Space

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर कोण्डागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव। कोण्डागांव, जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कोण्डागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5.980 किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन और 300 रुपये नगद बरामद किए हैं। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 59,800 रुपये बताई गई है।

रायपुर जाने वाली बस का कर रहे थे इंतजार

पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नया बस स्टैंड, चिखलपुटी, कोण्डागांव में तीन व्यक्ति पिठ्ठू बैग और हाथ बैग में गांजा लेकर रायपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्धों की तलाशी ली।

तीन पैकेटों में मिला 5.980 किलो गांजा

तलाशी के दौरान तीनों के संयुक्त कब्जे से तीन पैकेटों में कुल 5.980 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और 300 रुपये नगद भी जब्त किए गए। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 59,800 रुपये है।

दो वयस्क आरोपी गिरफ्तार, बालक को बोर्ड के समक्ष किया पेश

पुलिस के अनुसार मामले में श्रीमती अनिता पवार (38 वर्ष), निवासी भैंसदेही, जिला बैतूल (मध्यप्रदेश) और शिव पवार (21 वर्ष), निवासी भैंसदेही, जिला बैतूल (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है, जिसकी पहचान गोपनीय रखी गई है।

मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। दोनों वयस्क आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल दाखिल किया गया। वहीं विधि से संघर्षरत बालक को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपील चन्द्रा, एसडीओपी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार एवं साइबर सेल नोडल डीएसपी श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना कोण्डागांव प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, पीआई मनीषा ग्वाल, सउनि दिनेश डहरिया, आरक्षक मोहन सिंह क्षत्रिय, महिला आरक्षक कान्तिदेवी नेताम तथा साइबर कोण्डागांव से प्रधान आरक्षक अजय बघेल, आरक्षक बिरजू सोरी एवं संतोष कोडोपी का विशेष योगदान रहा।

मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई रहेगी जारी

कोण्डागांव पुलिस ने कहा है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी अथवा किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं।

Leave a Comment