ब्यूरो चीफ बन्नूराम कोंडागांव। कोंडागांव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव ने जिला कोण्डागांव, तालुका विधिक सेवा समिति केशकाल (जिला कोण्डागांव) तथा तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर (जिला नारायणपुर) के लिए पैरालीगल वालिंटियर्स (PLV) / अधिकार मित्र के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं।
स्थानीय इच्छुक अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
विधिक सेवा कार्यों में रुचि रखने वाले जिला कोण्डागांव एवं जिला नारायणपुर के स्थानीय इच्छुक व्यक्ति पैरालीगल वालिंटियर्स (PLV) / अधिकार मित्र के रूप में चयन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित अवधि के भीतर कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव में स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं।
31 जुलाई शाम 5 बजे तक अंतिम तिथि
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को शाम 5:00 बजे तक अपना आवेदन कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा।
यहां मिलेगी विस्तृत जानकारी
चयन प्रक्रिया, पात्रता, आवेदन की शर्तें एवं अन्य आवश्यक निर्देशों की विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव से प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, कोण्डागांव की आधिकारिक वेबसाइट पर भी संबंधित जानकारी उपलब्ध है।








