Buy Advt. Space

विधायक-कलेक्टर ने कोंडागांव बाजार पुनर्विकास हेतु किया संयुक्त निरीक्षण, दिए निर्देश

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांवकोंडागांव, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी तथा कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने रविवार को नगर के बाजारपारा क्षेत्र का निरीक्षण कर बाजार के सुव्यवस्थित पुनर्विकास की दिशा में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बाजार को आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने के लिए समग्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

आधुनिक बाजार विकसित करने पर जोर

निरीक्षण के दौरान विधायक और कलेक्टर ने बाजार क्षेत्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि बाजार का विकास इस प्रकार किया जाए जिससे व्यापारियों, ग्रामीणों और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें तथा बाजार अधिक व्यवस्थित और सुगम बने।

बाजार शेड, रोशनी और पार्किंग की बनेगी योजना

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बाजार परिसर में आधुनिक एवं व्यवस्थित बाजार शेड के निर्माण, बेहतर विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग विकसित करने का विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाए। साथ ही बाजार के समग्र विकास के लिए आवश्यक सभी पहलुओं को शामिल करते हुए कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा गया।

अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान श्री मनोज जैन, सुश्री सोनामणि पोयाम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सचिन गुप्ता तथा राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment