Buy Advt. Space

कोंडागांव में दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय विशेष शिविर, उपकरण वितरण

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । जिला प्रशासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से जिले में 06 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के पहले दिन ही बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया गया।

पहले दिन वितरित किए गए सहायक उपकरण

शिविर के प्रथम दिवस ‘‘श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति’’ के सहयोग से दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इसमें 4 दिव्यांगजनों को कैलीपर्स, 7 लोगों को कृत्रिम पैर, 4 लाभार्थियों को ट्रायसायकल तथा 1 व्यक्ति को सी.पी. व्हीलचेयर वितरित की गई।

मौके पर बने दिव्यांगता प्रमाण पत्र

शिविर के दौरान 11 दिव्यांगजनों के निःशक्तता प्रमाण पत्र बनाकर मौके पर ही वितरित किए गए। इससे उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता

कार्यक्रम के दौरान “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और समाज में नशामुक्ति का संदेश दिया गया।

अधिकारी और टीम रही उपस्थित

इस अवसर पर उप संचालक श्रीमती ललिता लकड़ा, मेडिकल टीम के सदस्य एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment