ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
बस्तर मुन्ने कार्यक्रम पर विशेष जोर
बैठक में कलेक्टर ने बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर जोर दिया।
स्वस्थ बस्तर अभियान के निर्देश
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग को डोर-टू-डोर सर्वे करने और ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही छात्रावासों में बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण पर भी जोर दिया गया।
टीबी स्क्रीनिंग और निगरानी
कलेक्टर ने जिले में टीबी स्क्रीनिंग की प्रगति की समीक्षा करते हुए गांव-गांव में जांच और सक्रिय मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग कर बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनगणना कार्य को पारदर्शी बनाने के निर्देश
आगामी जनगणना कार्य को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
निर्माण कार्यों और योजनाओं की समीक्षा
बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों और अधोसंरचना विकास की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जनकल्याणकारी योजनाओं पर फोकस
प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री पोषण अभियान और जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
बैठक में अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर डीएफओ श्री चुड़ामणी सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।








