ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव। भाजपा युवामोर्चा द्वारा कोंडागांव के पूर्व विधायक स्व. मंगलराम उसेंडी की 91वीं जन्म जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर उन्हें सम्मानपूर्वक याद किया गया।
सेवा कार्य के साथ मनाई जयंती
जन्म जयंती के मौके पर युवामोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा भावना के साथ जनप्रतिनिधि के योगदान को याद करना रहा।
कोंडागांव जिले के निर्माण में अहम भूमिका
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि स्व. मंगलराम उसेंडी कोंडागांव में भाजपा की नींव रखने वाले प्रमुख नेता थे। उन्होंने ही सबसे पहले कोंडागांव को जिला बनाने की मांग उठाई थी, जिसे बाद में उनकी पुत्री एवं वर्तमान विधायक लता उसेंडी के नेतृत्व में साकार किया गया।
जनसेवा के लिए किया गया स्मरण
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. उसेंडी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, मनोज जैन, जैनेंद्र ठाकुर, अश्वनी पांडे, कुलवंत चहल, नागेश देवांगन, बंटी नाग, ललित देवांगन, ईना श्रीवास्तव, राजेश अग्रवाल, सोनामणि पोयाम, अविनाश सोरी, देवेंद्र मौर्य, शीतल पटेल, टिंकू साहू, गोविंद रामटेके, संदीप सोरी, मयंक भोसले सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








