Buy Advt. Space

बनियागांव में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 की सामग्री जब्त

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव,  कोण्डागांव पुलिस ने जुआ एवं सट्टा जैसी अवैधानिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बनियागांव सरगीपारा में जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे एवं मौके से ताश के 52 पत्ते, पांच मोबाइल फोन और नगदी सहित कुल ₹53,990 की सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस को मिली जुआ खेलने की सूचना

पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपील चन्द्रा के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के नेतृत्व में थाना कोण्डागांव एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

दिनांक 26 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बनियागांव सरगीपारा में कुछ व्यक्ति ताश के 52 पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांच लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

नगदी सहित मोबाइल फोन जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से ₹1,600 तथा आरोपियों के कब्जे से ₹390, इस प्रकार कुल ₹1,990 नगद बरामद किया। इसके अलावा पांच टच स्क्रीन मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत ₹52,000 बताई गई है, भी जब्त किए गए।

पुलिस ने ताश के 52 पत्ते और एक पुराना कपड़ा भी जब्त किया है। इस तरह कुल जब्ती की अनुमानित कीमत ₹53,990 है।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3 के तहत थाना कोण्डागांव में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में विनोदी पिता स्व. सुखदास वास्तकला (27), कृष्णा मण्डावी पिता फूलसिंह मण्डावी (23), लोकेश्वर नेताम पिता बुदरूराम नेताम (32), राजेश मण्डावी पिता स्व. सोमारू राम मण्डावी (30) तथा गुपेन्द्र सोढ़ी पिता रामनाथ सोढ़ी (24), सभी निवासी ग्राम बनियागांव सरगीपारा, थाना एवं जिला कोण्डागांव शामिल हैं।

पुलिस टीम का रहा विशेष योगदान

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक दिनेश कुमार डहरिया, लखन लाल यादव, म.प्र.आर. रेवती सिन्हा, आरक्षक मोहन क्षत्रिय सहित सायबर शाखा के प्रधान आरक्षक अजय बघेल, प्रशांत जुर्री, आरक्षक संतोष कोड़ोपी, शंकर उसेण्डी, चंदन शोरी एवं बिरजू सोरी का विशेष योगदान रहा।

अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई जारी

कोण्डागांव पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment