Buy Advt. Space

कोण्डागांव में 17 जुलाई को 185 पदों हेतु रोजगार मेला आयोजित

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोण्डागांव द्वारा जिले एवं आसपास के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला कलेक्टर परिसर, कोण्डागांव में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

185 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां कुल 185 रिक्त पदों पर भर्ती करेंगी। इनमें फायर, सेफ्टी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में फायरमैन के 20 पद, सिक्योरिटी गार्ड के 50 पद, फूड पैकिंग के 25 पद, ड्राइवर के 10 पद, वार्ड बॉय, वार्ड गर्ल एवं होम केयर टेकर सर्विसेस के 50 पद तथा स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा. लि., कोण्डागांव में फील्ड ऑफिसर के 30 पद शामिल हैं।

योग्यता, आयु सीमा और वेतन

इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं तथा फायर सेफ्टी में डिप्लोमा निर्धारित की गई है। अधिकांश पदों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। कुछ पदों पर फ्रेशर अभ्यर्थियों को भी अवसर मिलेगा, जबकि कुछ पदों के लिए 0 से 1 वर्ष का अनुभव आवश्यक होगा। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 10 हजार रुपये से 18 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो सहित सभी मूल दस्तावेज एवं उनकी छायाप्रति निर्धारित तिथि एवं समय पर साथ लानी होगी।

युवाओं से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र ने जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Comment