ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बस्तर की होनहार छात्रा सुश्री हरिका राव नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस भवन से गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत छात्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
कैंडल मार्च के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए।
नीट पेपर लीक को बताया युवाओं के भविष्य पर आघात
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देश के लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने इसे केवल परीक्षा प्रणाली की विफलता नहीं, बल्कि युवाओं के विश्वास पर गहरा आघात बताया।
निष्पक्ष जांच और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जेपी यादव, प्रदेश कांग्रेस सचिव शकूर खान, जिला महामंत्री गीतेश गांधी, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमा देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन, मर्दापाल अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम, शहर उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, उपाध्यक्ष राजेंद्र देवांगन, शहर महामंत्री सनी चोपड़ा, किशोर ध्रुव, शंकर मलिक, वीनू कश्यप, कल्पेश दीवान, लेखनी प्रधान, रंजिता अग्रवाल, गुनमति नायक, ललिता नेताम, आरती नेताम, वर्षा यादव, नीलू देवांगन, प्रतीक्षा सुरजाल, अनीता पोयम, गन्नू पोयम सहित युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, विभिन्न मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।








