Buy Advt. Space

फिंगेश्वर की सुखा नदी में मिला शव, हत्या की आशंका

By

पितेश्वर हरपाल गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुखा नदी से एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह कुछ ग्रामीणों ने नदी में शव तैरते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि शव तीन दिन पुराना हो सकता है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट चेक कर रही है और मृतक की तस्वीरें सर्कुलेट की गई हैं ताकि पहचान हो सके।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं, पुलिस हत्या और दुर्घटना दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। नदी के आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि मृतक वहां कैसे पहुंचा।

इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Leave a Comment