ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव। नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव द्वारा नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 अप्रैल 2026 को मुक्तिधाम परिसर में विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया।
झाड़ू लगाकर की साफ-सफाई
जंगली घास हटाकर परिसर किया स्वच्छ
अभियान के दौरान पूर्व सैनिकों और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक-युवतियों ने मिलकर मुक्तिधाम परिसर में झाड़ू लगाई तथा बड़े-बड़े जंगली घासों को काटकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया।
स्वच्छता के प्रति दिया संदेश
“स्वच्छ भारत- सुंदर भारत” के लगाए नारे
सफाई अभियान के बाद सभी प्रतिभागियों ने “स्वच्छ भारत- सुंदर भारत” और “स्वच्छ कोंडागांव- सुंदर कोंडागांव” के नारे लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
हर सप्ताह चलाया जाता है अभियान
नगर को सुंदर बनाने की पहल जारी
परिषद द्वारा बताया गया कि शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए यह अभियान प्रत्येक सप्ताह नियमित रूप से चलाया जा रहा है।
अधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
इस अवसर पर परिषद के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सदस्य श्रीकांत तिवारी, नगर पालिका परिषद के एसडीओ बृजेश श्रीवास्तव, संतोष साहू सहित सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक-युवतियां उपस्थित रहे।








