Buy Advt. Space

दुर्ग में कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटे की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

By
Last updated:

भिलाई। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कातुलबोड़ इलाके में एक महिला ने कॉन्स्टेबल की पत्नी और उसके 9 वर्षीय बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

घर में घुसकर किया हमला
जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला घर में घुसी और अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसने महिला और उसके मासूम बेटे पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बेटी ने बाथरूम में छिपकर बचाई जान
घटना के समय घर में मौजूद दंपति की बेटी ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, जिससे उसकी जान बच गई।

अवैध संबंध को लेकर विवाद की आशंका
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला का एसटीएफ में पदस्थ आरक्षक से संबंध था, जिसे लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Leave a Comment