Buy Advt. Space

सीपीआई ने गांवों में निकाली लाल झंडा संघर्ष यात्रा अभियान

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । संघर्ष के प्रतीक लाल झंडे के साथ सीपीआई जिला परिषद कोंडागांव ने 17 अप्रैल को कोंडागांव और माकड़ी ब्लॉक के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

लाल सलाम के नारों के साथ निकली यात्रा

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के कार्यकर्ता मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहनों में सवार होकर लाल झंडा लेकर गांव-गांव पहुंचे। इस दौरान “लाल सलाम” के नारों के साथ प्रदर्शन यात्रा निकाली गई।

कई गांवों में पहुंचकर दिया संदेश

यह यात्रा कोंडागांव ब्लॉक के चिपावंड, मालगांव और माकड़ी ब्लॉक के अमरावती, बीजापुर, बड़े घोड़सोडा, किरमारी, बिंजोली, नेवरा, छतोड़ी, सोहंगा, बेड़ागांव, हिरलाभाट, आंगाकोना, अनंतपुर, गुमड़ी, एरला सहित कई गांवों में पहुंची।
कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को बताया कि उनके अधिकारों की रक्षा और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी उनके साथ है।

स्थापना दिवस के बाद से चल रहा अभियान

ज्ञात हो कि 26 दिसंबर 2025 को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का 100वां स्थापना दिवस मनाए जाने के बाद से जिले में लगातार इस तरह की प्रदर्शन यात्राएं निकाली जा रही हैं।
इन यात्राओं के माध्यम से पार्टी के 100 वर्ष पूरे होने का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

नेताओं के नेतृत्व में हुआ आयोजन

इस कार्यक्रम का आयोजन सीपीआई छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के सचिव मंडल सदस्य कामरेड तिलक पांडे के निर्देश पर किया गया।
इस दौरान जिला सचिव कामरेड शैलेश, सहायक सचिव दिनेश, जयप्रकाश सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए।

एरला में हुआ यात्रा का समापन

लाल झंडा प्रदर्शन यात्रा विभिन्न गांवों से होते हुए ग्राम एरला पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment