ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । राज्य शासन के निर्देशानुसार कोंडागांव जिले में जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद पंचायत कोंडागांव के अंतर्गत दूरस्थ ग्राम चेमा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
176 आवेदन हुए प्राप्त
इस जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामवासियों से कुल 176 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निराकरण की प्रक्रिया शुरू की गई।
विभिन्न प्रमाण पत्र और कार्ड का वितरण
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया—
- स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 आयुष्मान कार्ड
- राजस्व विभाग द्वारा 08 डिजिटल किसान किताब और 04 जन्म प्रमाण पत्र
- शिक्षा विभाग द्वारा 10 जाति प्रमाण पत्र
- खाद्य विभाग द्वारा 01 राशन कार्ड
- श्रम विभाग द्वारा 10 श्रम कार्ड वितरित किए गए
हितग्राहियों ने जताया आभार
योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने खुशी जाहिर करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर कलेक्टर , जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, जनपद अध्यक्ष अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर एवं यशोदा कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
साथ ही जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, जनपद सीईओ उत्तम महोबिया, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।








